Breaking News

गायत्री शक्तिपीठ गुना पर नवरात्रि महोत्सव आज से

गायत्री शक्तिपीठ गुना पर नवरात्रि महोत्सव आज से


गुना-अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग दर्शन में गायत्री शक्तिपीठ गुना द्वारा चैत्र नवरात्रि महोत्सव 9 दिन का विशेष रूप से मनाया जाएगा। जिसमें सुबह 8 बजे से प्रतिदिन ध्यान, साधना, उपासना, आराधना एवं गायत्री मंत्र लेखन और पांच कुंडली यज्ञ किया जाएगा। साथ ही गायत्री परिवार द्वारा 16 संस्कार प्रतिदिन निशुल्क कराए जाएंगे। जिसमें पुंसवन संस्कार, जन्मदिन, अन्नप्रशन, मुंडन संस्कार, विद्यारम्भं संस्कार, दीक्षा  संस्कार, आदि संस्कार कराए जाएंगे। शाम को ज्ञानयज्ञ, श्याम कालीन आरती आदि कार्यक्रम होंगे। जबकि 9 अप्रैल से प्राम्भ होकर 17 अप्रैल  को अनुष्ठान की पूर्णाहुति एवं कन्या भोज होगा। गायत्री परिवार के सुनील सेन ने बताया है कि गायत्री शक्तिपीठ गुना पर चेत्र नवरात्रि महोत्सव 9 अप्रैल से प्रारंभ होकर 17 अप्रैल 20240तक चलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं