नववर्ष स्वागतम्" खेतों में स्वर्णिम शोभा गुनगुना रही!
नववर्ष स्वागतम्" खेतों में स्वर्णिम शोभा गुनगुना रही!
गुना। कला तथा साहित्य की अखिल भारतीय संस्था 'संस्कार भारती, गुना' द्वारा नगर के हृदय- जयस्तंभ चौराहे पर "अभिनंदन विक्रम संवत - 2081" कार्यक्रम का आयोजन कर भारतीय नववर्ष के विक्रम संवत् का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में चौराहे से गुजरने वाले सभी आम जन को नीम तथा मिश्री खिलाकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई तथा आमरस पिलाकर उनका स्वागत किया गया। संस्था अध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी ने सभी के मस्तक पर चंदन लगाकर उन्हें बधाइयां दीं तथा संस्था पदाधिकारी डॉ रमा सिंह ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताकर, गर्मियों में पक्षियों हेतु जल की व्यवस्था तथा जल एवं पेड़-पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया तथा "स्वच्छ-हरित भारत" के सृजन में अपना योगदान देने का आग्रह किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारीगण दिनेश चौधरी, प्रेम सिंह प्रेम, रश्मि चौधरी, अमन जाट, साहब सिंह, देवेंद्र सिंह राणा, शरद सक्सैना, मनोज जैन, विवेक मुखर्जी, अभिषेक शर्मा, कमलेश चर्तुर्वेदी, नितिन जाट, विश्वनाथ रघुवंशी, घनश्यान राणा, दिनेश राणा, महाराज सिंह लोधा, ललित दुबे, राम मेहरा, मंथन खटीक, जय रजक, प्रीति गुप्ता, जयश्री बौहरे, गोविंद गोयल आदि ने विशेष रूप से अपना सहयोग दिया तथा लोगों को नीम-मिश्री खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
आभार प्रेम सिंह प्रेम ने व्यक्त किया। संस्था द्वारा नवप्रभात में पूरे विश्व के मंगल एवं अभ्युदय हेतु सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान- "नवसंवत्सर-अभिनंदन-समारोह"-वि श्वगीताप्रतिष्ठानम् , में सम्मिलित होकर वैदिक रीति से- अग्निहोत्र, मंत्रोच्चार, संगीत एवं विश्वकल्याण की प्रार्थना हेतु "टेकरी धाम" पर एकत्रित होने का भी आह्वान किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं