Breaking News

साउथ एशियन देशों और विश्व में शांति स्थापित करने में युवा एवं युवा शिविरों की भूमिका" विषय पर जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट ने रखे विचार

साउथ एशियन देशों और विश्व में शांति स्थापित करने में युवा एवं युवा शिविरों की भूमिका" विषय पर जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट ने रखे  विचार


साउथ एशिया कांफ्रेंस और  इंटरनेट नेशनल यूथ फेस्टिवल आंध्रप्रदेश में हुआ आयोजन 



गुना -आदरणीय डॉ एस एन सुब्बाराव (भाई जी) और आदरणीय सतपाल जी की स्मृति में साउथ एशिया कांफ्रेंस एंड राष्ट्रीय  सांस्कृतिक युवा महोत्सव 10 से 12 जनवरी से कुर्नूल आंध्र प्रदेश आयोजन सफलता पूर्वक हुआ। जिसमें साउथ एशियन देश भूटान नेपाल, श्रीलंका, अफ़ग़ानिस्तान के प्रतिनिधि शामिल हुए।इस शिविर में अन्तर्राष्ट्रीय कोन्फ्रेस आयोजित कि गई जिसमें जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट ने मध्यप्रदेश की ओर से "साउथ एशियन देशों और विश्व में शांति स्थापित करने में युवा शिविरों की भूमिका" 

विषय पर देश के और विदेश के प्रतिनिधियों ने अपने विचार।समापन समारोह में जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट को आयोजकों द्वारा परम्पारिक ढ़ंग सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया।

 12 जनवरी एक स्थानीय कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन युवा दिवस पर कार्यक्रम में शामिल हुए और अपने विचार रखे। जिसमें आंध्रप्रदेश के स्थानीय एन सी सी एवं  जनप्रतिनिधि अधिकारीगण शामिल हुए।

साउथ एशियन देश के युवा माखन टामानगे नेपाल,मुबारका अफ़ग़ानिस्तान,पदम कुमार रासाइली भूटान, मोहम्मद अफ्गानिस्तान, निर्देश सिलबाल नेपाल,केशव  खड़के, सुनीता दामी,संगम गौतम कपिल शर्मा, नेहा, भारत के राज्यों के प्रतिनिधि ने अपने विचार रखे।इस अन्तर्राष्ट्रीय कोन्फ्रेस एवं यूथ कल्चर फेस्टिवल में नेपाल के ब्रिक्सन कॉलेज के शिक्षक आयुष चन्द के नेतृत्व में भुवनी पंत,रोशन बौहरे, अंकित भट्ट, सन्देश भट्ट, सुभाष चन्द्र बिष्ट,रोशन कारकी, आदेश भट्ट, समीक्षा भट्ट,प्रिया सिंह, लक्ष्मी मिश्रा,निशा भट्ट ,आयुष्मा अयरे।शिविर में डॉ एस एन सुब्बाराव भाई जी के सपने को साकार करने के लिए युवाओं ने  युवागीत, श्रम संस्कार, भाषा क्लास अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय भाषा कक्षाओं का संचालन किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय भाषा कक्षा में नेपाली,अफ़ग़ानिस्तानि, भूटान की भाषा संचालित की गई। राष्ट्रीय भाषा में तेलुगु, गुजराती, मलयालम, हिंदी, मराठी सीखाई गयी।ध्वजारोहरण, देश की समस्या को लेकर शिविरार्थियो मंथन बैठक, सामूहिक खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम कुर्नूल आंध्र प्रदेश के कोने कोने में अदभुत राष्ट्रीय एकता के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आदरणीय भाई जी द्वारा संचालित  कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया, राष्ट्रीय एकता के नारों से कुर्नूल  गूंज उठा।

शिविर में  आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, साउथ एशिया देश से अफगानिस्तान, भूटान, नेपाल  18 राज्यों से 300 युवाओं ने भाग लिया। शिविर का उदघाटन टी. जी. वेंकटेश गारू पूर्व मेंबर ऑफ़ राज्य सभा,के वी भार्गव जी, श्री जी शिवा रेड्डी वाईस चेयरमैन नृत्य ज्योति, श्री दीपक मालवीय जी, श्री धर्मेंद्र भाई  ऑफिस सचिव राष्ट्रीय युवा योजना ,यादव राजू तेलंगाना,प्रशांत वी,हनुमंत देसाई, डॉ नीलम बहन, सागर रोकड़े महाराष्ट्र,नितिन भाई गुजरात, श्री प्रदीप मपेकर गोवा, दीपक नालंदा, चूड़ामणि यादव छत्तीसगढ़,यशपाल कपूर,नीरज कुंडू हिमाचल प्रदेश, जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट गुना मध्यप्रदेश,इरफ़ान अंसारी भोपाल, श्रीमति  गौरी बापूपुरे बैतूल मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय युवा योजना  एवं नृत्य ज्योति कुर्नूल आंध्र प्रदेश प्रदेश भाई बहन सम्मिलित हुए। सम्मानित स्वामी विवेकानंद ग्रुप एवं  राष्ट्रीय युवा योजना इकाई गुना के सभी सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं