धार्मिक केंद्रों पर मनाया जाएगा बसंत पर्व महोत्सव
बसंत पंचमी पर होंगे दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम
पुष्टिमार्गीय केदो पर आज से मनेगा 40 दिवसीय फाग महोत्सव
2-3 फरवरी को मां सरस्वती की जयंती पर होंगे धार्मिक-अनुष्ठान
धार्मिक केंद्रों पर मनाया जाएगा बसंत पर्व महोत्सव
गुना। विराट हिन्दू उत्सव, चिंतन मंच, पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद मध्य प्रदेश द्वारा बसंत पर्वोत्सव के तहत अंचल में मां सरस्वती की जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विराट हिन्दू उत्सव समिति के प्रमुख कैलाश मंथन के मुताबिक 2 फरवरी पुष्टिमार्गीय केदो पर 40 दिवसीय भव्य महोत्सव का शुभारंभ होगा। जिला मुख्यालय के श्री गोवर्धन नाथ जी मंदिर पर प्रातः बेला 9.30 बजे से पालना नंद महोत्सव आयोजित किया गया है। इस अवसर पर श्रीनाथजी का पाटोत्सव मनाया जाएगा ,सत्संग मंडलों में विशेष वार्ता प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। 3 फरवरी को मां सरस्वती की जयंती के तहत धार्मिक केंद्रों पर यज्ञ, गीता स्वाध्याय एवं बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रात: काल पीजी कॉलेज में स्थित मां सरस्वती के मंदिर में पुष्पार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। दोपहर में चिंतन हाउस में मां वीणा पाणी पर केंद्र बौद्धिक वार्ता होगी। गीता स्वाध्याय एवं नि:शुल्क गीता एवं श्रेष्ठ साहित्य का वितरण किया जाएगा। हिउस प्रमुख कैलाश मंथन ने कहा श्रीमद् भगवद् गीता में बसंत ऋतु को भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी विभूति बताते हुए कहा कि 'ऋतुनां कुसमाकर:' 'ऋतुओं में बसंत ऋतु हूं'। गीता प्रचार अभियान के तहत अंचल में अब तक 37 हजार गीता जी की प्रतियां नि:शुल्क वितरित हो चुकी हैं। 3 फरवरी को गुना अंचल में मां सरस्वती की जयंती पर बौद्धिक संगोष्ठियां संपन्न होगी।
पुष्टिमार्गीय केंद्रों पर होंगे विशेष मनोरथ उत्सव
बसंत पंचमी पर श्रीनाथजी मंदिर का पाटोत्सव, 6 फरवरी को महाराज श्री शरद बाबा का आगमन
40 दिवसीय फाग महोत्सव का शुभारंभ बसंत पंचमी से
गुना। बसंत पर्व के तहत 2 फरवरी को पुष्टिमार्गीय केंद्रों, सत्संग मंडलों, श्रीनाथजी के मंदिर, 3 फरवरी को द्वारकाधीश एवं प्रमुख मंदिरों पर विशेष मनोरथ, 40 दिवसीय फाग महोत्सव का शुभारंभ होगा। अंतर्राष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद के प्रांतीय प्रचार प्रमुख कैलाश मंथन ने बताया कि गुना के श्रीनाथ जी मंदिर का पाटोत्सव-स्थापना दिवस मनाया जाएगा। प्रात: 10 बजे पलना महोत्सव, 12 बजे राजभोग में छाक मनोरथ, दोपहर 1 बजे फूलफाग मनोरथ संपन्न होंगे। 6 फरवरी को वैष्णव महिला मंडल एवं उत्सव आयोजन समिति के तहत दोपहर 2 बजे श्री गोवर्धन नाथजी मंदिर हनुमान गली के पाटोत्सव के शुभ अवसर पर महाराज श्री शरद बाबा कोटा के सानिध्य में भगवत दर्शन, छाक मनोरथ एवं वचनामृत संपन्न होंगे। विराट हिउस चिंतन मंच के तहत निशुल्क गीता वितरण एवं बौद्धिक वार्ता सत्संग कार्यक्रम संपन्न होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं