भाजपा के पितृपुरुष परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई
भाजपा के पितृपुरुष परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई
गुना-भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गुना द्वारा भाजपा के पितृपुरुष परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 25 सितंबर 1916 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म मथुरा जिले के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय और माता का नाम रामप्यारी था। उनके पिता रेलवे में सहायक स्टेशन मास्टर थे और माता धार्मिक प्रवृत्ति की थीं। दीनदयाल 3 वर्ष के भी नहीं हुए थे, कि उनके पिता का देहांत हो गया और उनके 7 वर्ष की उम्र में मां रामप्यारी का भी निधन हो गया था।
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आएं, आजीवन संघ के प्रचारक रहे। 21 अक्टूबर 1951 को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में 'भारतीय जनसंघ' की स्थापना हुई। 1952 में इसका प्रथम अधिवेशन कानपुर में हुआ और दीनदयाल उपाध्याय जी इस दल के महामंत्री बने तथा 1967 तक वे भारतीय जनसंघ के महामंत्री रहे।
अंत्योदय का नारा देने वाले दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं, तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा, जो हिंदू राष्ट्रवाद है और भारतीय संस्कृति हिन्दू संस्कृति है। उनका कहना था कि भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति, अर्थनीति और समाज नीति ही देश के भाग्य को बदलने का सामर्थ्य रखती है। कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सका है। सन् 1967 में कालीकट अधिवेशन में उपाध्याय जी भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए और मात्र 43 दिन बाद ही 10/11 फरवरी 1968 की रात्रि में मुगलसराय स्टेशन पर उनकी हत्या कर दी गई और इस सूचना से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपनी परंपराओं और जड़ों से जुड़े रहने के बावजूद समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नवीन विचारों का सदैव स्वागत किया। उन्हें भाजपा के पितृपुरुष भी कहा जाता है को भाजपा कार्यालय पर सभी वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाया !
इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह राजपूत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हरिसिंह यादव जी, श्री राधेश्याम पारिख जी, श्री अरुण चतुर्वेदी जी, श्री बिट्ठलदास मीना जी, राष्ट्रीय कॉफ़ी बोर्ड के सदस्य श्री मनोज दूबे जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री महाराज सिंह लोधा जी, ज़िला मंत्री श्री सुरेश रघुवंशी जी , श्री नीरज जैन, हरीश ऊरैया, अमन नाटले , अन्नू शर्मा, संगम सोनी , नवल धाकड ,देवेंद्र चौहान , मुकेश ओझा , प्रताप कुशवाह एवं समस्त भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे !
कोई टिप्पणी नहीं