होली पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग, शांति-सद्भाव से मनाएं होली का त्यौहार-कैलाश मंथन
अंचल में 250 से अधिक स्थानों पर होगा होलिका पूजन एवं दहन
होली पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग, शांति-सद्भाव से मनाएं होली का त्यौहार-कैलाश मंथन
प्राकृतिक रंगों से होली खेलें-कैलाश मंथन
अंचल में 5000 से अधिक स्थानों पर होगा होलिका दहन
गुना। जिला मुख्यालय पर करीब 250 प्रमुख स्थानों पर होलिका पूजन एवं दहन होगा। विराट हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश मंथन ने सभी संवेदनशील स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ साफ-सफाई, निरंतर विद्युत एवं जल आपूर्ति करने की मांग जिला एवं स्थानीय प्रशासन से की है। हिउस प्रमुख कैलाश मंथन ने होली का त्यौहार शांति-सद्भाव से मनाने की अपील की है। शहर के ख्यावदा चौराहा, बूढ़े बालाजी, श्रीराम कॉलोनी, बजरंगगढ़ रोड, गुलाबगंज, बांसखेड़ी, पुरानी नगरपालिका, शिवाजी नगर, कर्नलगंज, शनि मंदिर जगनपुर बस्ती सहित करीब एक दर्जन क्षेत्र संवेदनशील माने जाते हैं। शहर की सार्वजनिक होली पुरानी गल्ला मंडी में जलाई जाती है। होली के दहन का समय रात्रि 9:00 बजे रखा गया है।
श्री मंथन के मुताबिक पिछले कई सालों से लकड़ी की कमी के चलते अब कंडों की होली जलाने पर ध्यान दिया जा रहा है। गौवंश के गोबर से बने कंडे, मलरिया आदि होलिका दहन ममें उपयोग किए जाते हैं। कंडों की होली जलाने से वातावरण पवित्र एवं शुद्ध होता है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही मच्छरों की भरमार होती है। होली में कंडों का अधिकाधिक प्रयोग होने से मलेरिया आदि बीमारियां दूर होती हैं। जहरीले कीटाणुओं का खात्मा होता है।
प्राकृतिक रंगों से खेलें होली*
हिउस प्रमुख कैलाश मंथन ने प्राकृतिक रंगों एवं अबीर गुलाल, चंदन से होली खेलने का अनुरोध आम जनता से किया है। हिउस ने अपील की है कि वर्तमान में कैमिकल रंगों का उपयोग होने से त्वचा पर घातक असर हो रहा है। इसलिए प्रशासन को भी नकली एवं कैमिकल रंगों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
13 मार्च को होली पूजन एवं दहन, 14 मार्च को धुलेंडी एवं रंगपंचमी पर भव्य कार्यक्रम विराट हिन्दू उत्सव समिति के तहत संपन्न होंगे। हिउस प्रमुख कैलाश मंथन ने कहा होली पर अंचल के करीब सौ संवेदनशील होली दहन स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाना जरूरी है। अनुमान के मुताबिक अंचल में 5000 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है।14मार्च धुलेंडी एवं रंगपंचमी पर भव्य कार्यक्रम विराट हिन्दू उत्सव समिति के तहत संपन्न होंगे ।*
कोई टिप्पणी नहीं