होली का पावन त्यौहार शहर में शांति और सद्भाव के साथ मनाया गया
होली का पावन त्यौहार शहर में शांति और सद्भाव के साथ मनाया गया
गुना-होली का पावन पर्व त्यौहार जिले भर में बड़े हर्षोल्लास एवं उमंगता के साथ मनाया गया। होली के इस पावन अवसर पर सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाई। एवं होली के पावन पर्व की मंगलमय बधाइयां दी। कई जगह छोटे-छोटे बच्चों ने भी उत्साह पूर्वक होली के पावन पर्व को मनाया। त्रिवेणी योग संचालक गोविंद राव मोरे "श्री राम" ने बताया कि होली का पावन पर्व होलिका दहन के कारण मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि होलिका ने भक्त प्रहलाद को अपनी गोद में बिठाकर जलती आग में प्रवेश किया। लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से भक्त प्रहलाद सुरक्षित रहे। एवं होलिका जलकर भस्म हो गई। इसी कारण से हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत को प्रतीक के रूप में होलिका दहन किया जाता है। इस कारण से होली का पर्व हर जगह मनाया जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं