Breaking News

6 अप्रैल को नगर मंडल के सभी बूथों पर झंडा फहराकर मनाया जाएगा स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर नगर मंडल गुना मंडल की बैठक हुई संपन्न

6 अप्रैल को नगर मंडल के सभी बूथों पर झंडा फहराकर मनाया जाएगा स्थापना दिवस


गुना नगर मंडल की बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की।


गुना -भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त निर्देशन पर प्राप्त आगामी कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में जिले के सभी  मंडलों बूथों पर 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम होंगे इसी के तहत नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत कहा सभी बूथों पर यह कार्यक्रम बड़ी भव्यता के साथ संपन्न कराएं जाएं। नगर मंडल के प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने निवास पर पार्टी का ध्वज लगाकर पूरे हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाएं। साथ ही कार्यालय की सजावट कर रंगोली सजाएं तथा मिठाई बांटें। सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर ‘‘हैशटैग बीजेपी फॉर विकसित भारत’’ के साथ पोस्ट करें। इससे पूर्व बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आरंभ की गई। नगर मंडल के प्रभारी मनोज दुबे जी प्रदेश कर समिति सदस्य  संचालन  किया हरीश औरैया जी एवं आभार नीरज जैन जी ने माना। नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत जी के नेतृत्व में इस अवसर मंच साझा किया प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं नगर मंडल प्रभारी मनोज दुबे जी प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र सिंह सलूजा जी प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता जी बड़ी संख्या में महिला एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे  बैठक में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा के दौरान कहा कि 6 एवं 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर और 8-9 अप्रैल को मंडल व विधानसभा स्तर पर भाजपा की चुनावी सफलता, संगठनात्मक विस्तार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन एवं प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ विकसित भारत की ओर यात्रा जैसे विषयों पर नए प्राथमिक सदस्यों का सम्मेलन आयोजित करना सुनिश्चित करें। 7 से 12 अप्रैल के बीच नगर मंडल पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि व मंडल अध्यक्ष दिन में 8 घंटे “बस्ती चलो अभियान“ के तहत सेवा बस्ती का दौरा कर मंदिर, अस्पताल, स्कूल आंगनवाड़ी व गलियों में स्वच्छता अभियान में भाग लें। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के 10 लाभार्थियों से मिलकर उनसे बातचीत करें, आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, पशु चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद् का दौरा कर जल संरचनाओं की सफाई में सहभागिता करें। स्थानीय निवासियों की चौपाल का आयोजन तथा अलग-अलग समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के घर पहुंचना है। वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता, मीसा बंदी तथा कारसेवकों का सम्मान करने के साथ बूथ समितियों की बैठक आयोजित करना है। 

*बाबा साहब की प्रतिमाओं को सफाई कर मनाएं दीपोत्सव* भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व 13 अप्रैल को उनकी प्रतिमाओं की सफाई करना तथा संध्या के समय दीपोत्सव मनाना है। 14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करना है। आंगनबाड़ी केंद्रों और अनुसूचित जाति बस्तियों के स्कूल परिसरों की सफाई एवं सामुदायिक सुविधाओं का रखरखाव किया जाए।उन्होंने कहा कि पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का शताब्दी वर्ष समारोह मना रही है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ता श्रद्वेय अटल जी के पत्र, फोटो, वीडियो आदि के माध्यम से नए कार्यकर्ताओं को अवगत कराएंगे। एवं बूथ के प्रभारी नियुक्त किए गए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाकार्यकर्ता एवं सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं