Breaking News

जिले के 1100 मंदिरों में पचास फीसदी भगवान श्रीराम के मंदिर - कैलाश मंथन

राम नवमीं पर विराट हिन्दू उत्सव समिति के तहत होंगे भव्य आयोजन

जिले के 1100 मंदिरों में पचास फीसदी भगवान श्रीराम के मंदिर - कैलाश मंथन

108 प्रमुख राम मंदिरों में होगी महाआरती, जुटेंगे सैकड़ों श्रद्धालु कार्यकर्ता


गुना। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर भव्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विराट हिन्दू उत्सव समिति, चिंतन मंच के संस्थापक एवं संयोजक कैलाश मंथन के मुताबिक राम नवमी 6 अप्रैल को परंपरानुसार अंचल के सभी राम मंदिरों, वैष्णव मंदिरों सहित धार्मिक केंद्रों पर चैत्र शुक्ल नवमीं को दोपहर 12 बजे महाआरती में हजारों भक्त एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। हिउस अध्यक्ष कैलाश मंथन ने बताया कि समिति के तहत अंचल एवं शहर के 108 राम मंदिरों में बनाई गई उत्सव समितियों के माध्यम से भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम एवं भव्यता से मनाया जा रहा है। शहरी इलाकों में करीब आधा सैकड़ा राम मंदिरों सहित अंचल के अन्य मंदिरों में महाआरती के साथ बौद्धिक कार्यक्रम, चिंतन गोष्ठियां, संकीर्तन, भजन संध्या, अखंड रामायण, सुंदरकांड, गीता पाठ आदि कार्यक्रम रखे गए हैं। हिउस प्रमुख कैलाश मंथन के अनुसार सरकारी एवं निजी रिकार्ड के अनुसार गुना अंचल के 1100 मंदिरों में से पचास फीसदी मंदिरों में भगवान श्रीराम एवं राम दरबार के विग्रह स्थापित हैं। पिछले एक दशक में बने मंदिरों की संख्या अलग से है। समिति ने प्रथम दौर की सक्रियता के हिसाब से 108 राम मंदिर चिन्हित किए हैं, जहां पूर्व में कोई कार्यक्रम नहीं होते थे।  ऐसे मंदिरों में अब रामभक्त पहुंचकर राम जन्मोत्सव मनाएंगे।

रामनवमीं पर चल समारोहों का स्वागत करने की अपील*

हिउस प्रमुख कैलाश मंथन ने 6 अप्रैल को रामनवमी पर सभी स्थानों पर निकलने वाले चल समारोहों का स्वागत करने एवं निकट के राम मंदिरों में होने वाली महाआरती एवं कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का अनुरोध सनातन धर्माबलंवियों से किया है। हिउस प्रमुख कैलाश मंथन ने सभी समाजों, सभी संप्रदायों, सभी जातियों, सभी धर्माबलंवियों, श्रद्धालुओं से भारत के आराध्यदेव भगवान राम के जन्मोत्सव कार्यक्रमों में शामिल होकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

127 पुष्टि भक्ति केंद्रों पर होंगे विशेष मनोरथ, पलना महोत्सव*

पुष्टिमार्गीय परिषद के प्रांतीय प्रचार प्रमुख एवं जिलाध्यक्ष कैलाश मंथन ने बताया कि जिले के करीब सवा सौ पुष्टिमार्गीय सत्संग मंडलों एवं श्रीनाथ जी के मंदिरों में भगवान राम के जन्मोत्सव पर विशेष मनोरथ आयोजित किए गए हैं। प्रात: बेला में नंद महोत्सव, पालना उत्सव के दर्शन होंगे। एवं राम नवमीं पर विशेष बधाई गीत, वार्ता प्रसंग एवं सत्संग संकीर्तन आदि कार्यक्रम पुष्टिमार्गीय भक्ति केंद्रों पर आयोजित किए जा रहे हैं।

12 अप्रैल को शक्तिपर्व के रूप में मनाई जाएगी श्री हनुमान जयंती*

वहीं अंचल में 12 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के दिन श्री हनुमान जयंती शक्तिपर्व के रूप में मनाई जाएगी। विराट हिउस प्रमुख कैलाश मंथन ने बताया कि पिछले एक दशक से श्री हनुमान जयंती को शक्तिपर्व के रूप में मनाया जा रहा है। हिउस प्रमुख ने सभी धर्मावलंबियो ंसे निकट के धार्मिक केंद्रों में पहुंचकर सामाजिक एवं धार्मिक एकता प्रदर्शित करने का आव्हान किया।

कोई टिप्पणी नहीं