भाजपा नगर मंडल भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़े के रूप में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के निमित्त वार्ड क्र. 15 में हुए कार्यक्रम संपन्न
भाजपा नगर मंडल भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़े के रूप में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के निमित्त वार्ड क्र. 15 में हुए कार्यक्रम संपन्न
गुना- भारतीय जनता पार्टी गुना नगर मंडल द्वारा भाजपा स्थापना दिवस एवं भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेशनेतृत्व के आवाहन पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में एवं मंडल के प्रभारी मनोज दुबे के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत की अध्यक्षता में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के निमित्त नगर मंडल के पं.दीनदयाल शक्तिकेंद्र (वार्ड क्र.15) में सुबह बूथ क्रमांक 69 पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप सरवैया जी की उपस्थिति में शास्त्री पार्क की स्वच्छता की गई। इसीक्रम में दोपहर को बूथ क्र.58 पर मुख्यातिथि भाजपा वरिष्ठ नेता आलोक विजयवर्गीय की उपस्थिति में चौपाल रखी गई इसके उपरांत वार्ड के समस्त लाभार्थियों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर संपर्क किया गया। कार्यक्रमों में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अशोक सोनी,भाजपा नेता संजीव विजयवर्गीय,हरीश उरैया,बूथ अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल,रोहित बांझल मुकेश ओझा,मनीष सोनी,देवेंद्र सोनी सहित बूथ समिति के सदस्य डेनिश सोनी,शिवम उरैया,प्रशांत सोनी,गिर्राज गर्ग,ऋतिक,राहुल बांझल आदि भाजपाजन उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं